उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर बांका के बौंसी थाना परिसर में शुक्रवार को जन संवाद कार्यक्रम सह जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास स्थापित करना है। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राप्त शिकायतों को सूचीबद्ध किया गया है। कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में 7 से 10 दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता की परेशानियों को प्राथमिकता से दूर करना और पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है। अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान मौजूद थे इस अवसर पर पुलिस अनुमंडल अधिकारी, बौंसी थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान मौजूद थे। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि सभी पंचायतों में एक-एक पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो जनसंपर्क के माध्यम से स्थानीय समस्याओं का समाधान करेंगे। विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे उन्होंने यह भी जानकारी दी कि साइबर अपराध और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ स्कूल और कॉलेजों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एक अलग पुलिस ब्रिगेड का गठन कर कार्य किया जाएगा । भूमि विवाद, राजस्व से जुड़ी समस्याओं और अन्य मामलों के समाधान के लिए भी इस तरह के जन संवाद कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे। सीसीटीवी लगाने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया कार्यक्रम में जनता ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं। व्यावसायिक कल्याण संघ के अध्यक्ष राजू सिंह ने बाजार क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती ने बताया कि कैमरे के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण करने टीम पहुंच रही है और जल्द ही कैमरे लगाए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष बांका बृजेश मिश्रा ने सुझाव दिया कि जन संवाद कार्यक्रम की सूचना पहले से अखबार और मीडिया में तिथि और दिन के साथ दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। जाम और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई डैम रोड पर लगने वाले जाम और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल उपलब्ध संसाधनों से ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है और आने वाले महीनों में फोर्स की संख्या बढ़ने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कम उम्र के टोटो चालकों पर भी कार्रवाई और जुर्माना लगाने की बात कही। कार्यक्रम में सीडीपीओ इंद्रदेव बैठा, इंस्पेक्टर कृष्ण नंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजरतन मुखिया, वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में बौंसी की जनता मौजूद रही।
https://ift.tt/mbj96QW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply