DniNews.Live

बहू पर घर कब्जाने का आरोप, फूफा ससुर परेशान:एसपी से शिकायत, घर जाने पर आंख में मिर्च पाउडर और स्प्रे डाल रही

मऊ में एक फूफा ससुर ने अपनी बहू पर घर कब्जाने का आरोप लगाया है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उन्होंने बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह मामला थाना सराय लखंसी क्षेत्र के नई बस्ती का है। स्थानीय निवासी रमाकांत सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को वे दोनों किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी बहू घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई, जिसके बाद उसने घर पर कब्जा कर लिया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप पीड़ित रमाकांत सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और मौके पर बुलाया। हालांकि, पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उन्हें एसपी से न्याय की गुहार लगानी पड़ी। भतीजे के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस रमाकांत सिंह के अनुसार, उनकी बहू बबली सिंह ने उनके भतीजे राहुल सिंह के खिलाफ भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। राहुल सिंह द्वारा भरण-पोषण दिया भी जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद बबली ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे पिछले दो दिनों से घर से बाहर हैं। जब भी वे घर में जाने का प्रयास करते हैं, बहू द्वारा उनकी आंखों में मिर्च पाउडर या स्प्रे कर घायल कर दिया जाता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *