DniNews.Live

बहराइच में 13वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू:गोरखपुर जोन की महिला-पुरुष टीमें ले रहीं हिस्सा

बहराइच के पुलिस लाइन ग्राउंड में गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय तीरंदाजी (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता वर्ष 2026 के लिए आयोजित की जा रही है।इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के आठ जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, देवरिया, संतकबीरनगर, बहराइच, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना, अनुशासन तथा निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, सभी टीम मैनेजर, खिलाड़ी, पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *