DniNews.Live

बहराइच में साइबर पुलिस ने 6 ठगों को पकड़ा:बैंक खाते खुलवाकर करते थे पैसों का लेनदेन, VIDEO

बहराइच। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें अन्य जिलों और प्रदेशों से बड़ी मात्रा में रुपयों का लेनदेन करता था। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। साइबर पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें साइबर ठगी के पैसे मंगवाता था। इसके बदले में खाताधारकों को कमीशन दिया जाता था। इस जानकारी के आधार पर साइबर और सर्विलांस टीम ने जाल बिछाकर गिरोह के सरगना सहित 6 सदस्यों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मो कैफ, नूर अहमद, सुहेल, आमिर, रामजी यादव और सत्येंद्र चौहान के रूप में हुई है। मो कैफ इस गिरोह का सरगना है, जबकि रामजी यादव और सत्येंद्र चौहान वे खाताधारक हैं, जिनके खातों का उपयोग साइबर ठगी के पैसों के लेनदेन के लिए किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 लाख 40 हजार रुपये नकद, एक महिंद्रा एसयूवी गाड़ी, एक नोट गिनने की मशीन, कई चेकबुक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *