DniNews.Live

बहराइच में साइबर ठगी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार:फर्जी बैंक खातों से करते थे लाखों का लेनदेन

बहराइच में साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें अन्य जिलों और प्रदेशों से बड़ी मात्रा में रुपयों का लेनदेन करता था। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गिरोह जिले में बड़े पैमाने पर लोगों के बैंक खाते खुलवाता है। इन खातों में साइबर ठगी के जरिए पैसे मंगवाए जाते थे और बदले में खाताधारकों को कमीशन दिया जाता था। सूचना के आधार पर साइबर और सर्विलांस टीम ने जाल बिछाकर गिरोह के सरगना सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. कैफ, नूर अहमद, सुहेल, आमिर, रामजी यादव और सत्येंद्र चौहान शामिल हैं। मो. कैफ को इस गिरोह का सरगना बताया गया है, जबकि रामजी यादव और सत्येंद्र चौहान वे खाताधारक हैं जिनके खातों का उपयोग साइबर ठगी के रुपयों के लेनदेन के लिए किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15 लाख 40 हजार रुपये नकद, एक महिंद्रा एसयूवी, एक नोट गिनने की मशीन, कई चेकबुक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *