DniNews.Live

बहराइच में रामनवमी पर शोभायात्रा:हजारों श्रद्धालु शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बहराइच में रामनवमी के अवसर पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इन शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। नगर में मुख्य शोभायात्रा सिद्धनाथ मंदिर से शुरू हुई। भगवान राम के जन्मोत्सव पर निकाली गई इस यात्रा का नेतृत्व महंत रवि गिरी महाराज ने किया। यह यात्रा नगर के छोटी बाजार, गुरुनानक चौक, चित्रगुप्त चौराहा, अग्रसेन चौक और छावनी चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इन शोभायात्राओं में पुरुष और महिला श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *