DniNews.Live

बहराइच में पेट्रोल पंपों पर भीड़:पेट्रोल लेने पहुंचे लोग बोले- हर तरफ परेशानी, थोड़ी दिक्कत तो उठानी पड़ेगी

बहराइच जिले में शुक्रवार को भी पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। हालांकि, पिछले दो दिनों की तुलना में आज भीड़ कुछ कम रही। प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया है, जो कतारें लगवाकर तेल का वितरण सुनिश्चित करा रहे हैं।नगर में स्थित सुखदेव राज पेट्रोल पंप सहित अन्य पेट्रोल पंपों पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रहे हैं ताकि सुचारु रूप से तेल मिल सके।पेट्रोल पंप पर तेल लेने आए इकबाल नामक एक युवक ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि “थोड़ी दिक्कतें हैं, लेकिन तेल मिल रहा है। जब हर तरफ परेशानी है तो हम लोगों को भी थोड़ा परेशानी उठानी ही पड़ेगी। सुखदेव राज पेट्रोल पंप के मैनेजर बृजेश यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों द्वारा जरूरत से अधिक तेल लेने के कारण हो रही है, जिसके चलते परेशानी बढ़ रही है।वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर आज तेल उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *