Breaking News

बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार:कानपुर देहात के फत्तेपुर कस्बे में पारिवारिक विवाद के बाद हुई थी बहन की मौत

कानपुर देहात के मूसानगर क्षेत्र में बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई थी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। फत्तेपुर कस्बा निवासी रेशमा (लगभग 32 वर्ष) की पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी को कोर्ट भेजा गया थाना मूसानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुइनुद्दीन उर्फ बड़े (45 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी फत्तेपुर कस्बा के वार्ड नं. 7 का निवासी है। उसे बिबियापुर मोड़ के पास से पकड़ा गया।पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *