बहन की शादी का कार्ड बांट रहे युवक पर हमला:बहराइच में बाइक युवकों ने हमला कर किया घायल, 33 हजार रुपए लेकर फरार
![]()
बहन की शादी का कार्ड बांट रहे युवक पर हमला:बहराइच में बाइक युवकों ने हमला कर किया घायल, 33 हजार रुपए लेकर फरार
बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक युवक पर दो बाइक सवारों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक से 33 हजार रुपये नकद छीन लिए और फरार हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रेलवे स्टेशन के पास हुई। धनकुट्टीपुरा मोहल्ले का निवासी अब्दुल रेहान अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी एक अन्य बाइक पर सवार दो युवकों ने अचानक उसकी बाइक के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। अब्दुल रेहान ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में अब्दुल रेहान के सिर में गंभीर चोट आई। हमलावर उसके पास रखे 33 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। घायल अब्दुल रेहान ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों युवक नशे में लग रहे थे। उसने यह भी कहा कि वह उन हमलावरों को नहीं जानता है। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी स्थानीय दरगाह थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
