DniNews.Live

बस ने कार को मारी टक्कर, VIDEO:बहराइच में बैंक कर्मी घायल, इलाज जारी

बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में कुर्मीन पुरवा मोड़ के पास एक निजी यात्री बस ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला बैंक कर्मी घायल हो गईं। घटना का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सामने आया है, जिसमें बस कार को टक्कर मारते हुए दिख रही है। घायल महिला की पहचान प्रीति के रूप में हुई है, जो नानपारा कोतवाली क्षेत्र की निवासी हैं। वह मिहिपुरवा स्थित स्टेट बैंक में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को प्रीति बैंक का काम खत्म कर अपनी कार से घर लौट रही थीं। कुर्मीन पुरवा के पास पहुंचने पर एक निजी यात्री बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *