शाहजहांपुर में एक अफीम तस्कर को बस खराब होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपी लिपी सोय झारखंड का निवासी है और बरेली में अफीम बेचने जा रहा था। रोजा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक तस्कर अफीम की तस्करी करने वाला है। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर अटसलिया पुल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक बस वहां रुकी, जिसमें तस्कर बैठा था। बस अचानक खराब हो गई और तस्कर दूसरी बस का इंतजार करने लगा, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से डेढ़ किलो अफीम, एक मोबाइल फोन और 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी लिपी सोय झारखंड के खूंटी जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पहले भी कई बार अफीम की तस्करी कर चुका है। आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर आया था और बरेली के आंवला में एक तस्कर को देने जा रहा था। हाईवे पर बस खराब होने के कारण उसे पकड़ा गया। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि अफीम तस्कर से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply