बस्ती में 5 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने रेप किया। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, आरोपी उसे बहलाकर खेत में ले गया। वहां झोपड़ी में रेप किया। बच्ची की मां जब उसे ढूंढती हुई खेत पहुंची, तो आरोपी भाग गया। बेटी ने पिता से बताया- खेलते समय पड़ोसी भइया अपने साथ ले गए। मुंह दबाकर मेरे साथ गलत काम किया। घरवाले रात में बच्ची को लेकर थाने पहुंचे, जहां सुबह आने को कहा गया। दोपहर तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मामला शुक्रवार का पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पिता ने बताया- मैं राज मिस्त्री का काम करता हूं। घर में पत्नी और 5 साल की इकलौती बेटी है। शुक्रवार को मैं काम पर गया था। शाम को जब वापस लौटा तो बच्ची घर पर नहीं दिखाई दी। मेरी पत्नी खाना बना रही थी। उससे बच्ची को ढूंढकर लाने के लिए कहा। ढूंढते हुए वह घर से 500 मीटर दूर खेत के पास पहुंची, तो बेटी की आवाज सुनाई दी। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबा रखा था, जिससे वह बोल नहीं पा रही थी। पत्नी को देखते ही आरोपी वहां से भाग गया। पत्नी बेटी को गोद में लेकर घर भागकर आई। मुझे पूरी घटना बताई। बेटी की हालत सही नहीं थी। पिता ने बताया कि इसके बाद हम बच्ची को लेकर पैकोलिया थाने की तरफ भागे। वहां पुलिस ने लिखित शिकायत देने को कहा। रात बहुत हो गई थी और मेरे साथ कोई लिखने वाला नहीं था। पुलिस वालों ने कहा कि सुबह 7 बजे आ जाना। बारिश के बीच रिपोर्ट लिखाने को भटक रहा परिवार
सुबह 7 बजे से शिकायत लेकर घूम रहे हैं। बारिश में हम भटक रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि साहब के आने पर रिपोर्ट लिखी जाएगी। आरोपी युवक को रात में ही पुलिस ने पकड़कर बंद कर दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि बच्ची के परिजन थाने में मौजूद हैं। पुलिस द्वारा बच्ची का मेडिकल परीक्षण सहित अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। ——————————- यह खबर भी पढ़ें………….. बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया:न खून निकला, न बेहोश हुआ; बुलंदशहर में चौंकाने वाली घटना बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी बॉल उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply