DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती में रामलीला से पहले निकली शोभायात्रा:शहर में भक्तिमय माहौल, 31 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन

बस्ती में सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित रामलीला से पहले रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह रामलीला 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सक्सेरिया इंटर कॉलेज में होगी। शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। जगह-जगह ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा नगर भक्तिरस में डूब गया। रामधुन और शंखनाद से माहौल और अधिक आध्यात्मिक हो गया। शोभायात्रा का सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब नारी शक्ति के रूप में सजी बालिकाएं हाथों में तलवार लिए चल रही थीं। उनके परिधान और भाव-भंगिमाएं समाज में महिलाओं के साहस, आस्था और आत्मबल का प्रतीक बन गईं। तीन तस्वीरें देखिए… यह यात्रा गांधीनगर और कंपनीबाग सहित विभिन्न स्थानों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। आयोजन समिति के भृगु नंदन पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली रामलीला में भगवान श्रीराम के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इस मंचन के सभी पात्र बाल कलाकार होंगे।


https://ift.tt/i2Vrg8D

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *