DniNews.Live

बस्ती में भतीजे ने चाचा की चाकू मारकर हत्या की:बस्ती में धान चुराने की शिकायत की थी, परिजनों की डांट से नाराज था

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में धान के विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार देर रात कुर्थिया गांव में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद जमील (35) के घर से उनके भतीजे मोहम्मद रिर्वान (20) ने धान चुरा लिया था। शाम को इस बात की जानकारी होने पर परिजनों ने रिर्वान को डांटा। इसी बात से नाराज होकर रिर्वान ने अपने चाचा जमील पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जमील को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा, सिद्धार्थनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस आपसी संघर्ष में आरोपी रिर्वान भी घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि रिर्वान दो दिन पूर्व ही मुंबई से अपने गांव लौटा था, जबकि उसके माता-पिता मुंबई में ही रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। क्षेत्राधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *