DniNews.Live

बस्ती में बाइक अनियंत्रित होने से तीन युवकों की मौत:बभनान-गौराचौकी मार्ग पर हुआ हादसा

बस्ती के खोड़ारे थाना क्षेत्र में बभनान-गौराचौकी मार्ग पर रविवार की देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक टीवीएस राइडर बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान अमरदीप सक्सेना पुत्र डब्लू, निवासी ग्राम सीकरी टप्पाखोर, श्याम पुत्र ओरौनी प्रसाद, निवासी ग्राम खुटहन और रितु पुत्र लक्ष्मण, निवासी ग्राम खुटहन के रूप में हुई है। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बभनान क्षेत्र के निकट होने के कारण गौर थाना पुलिस भी एहतियातन घटनास्थल पर मौजूद रही। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर अपडेट हो रही है…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *