DniNews.Live

बस्ती में दिनदहाड़े घर से गैस सिलेंडर चोरी, VIDEO:सीधे रसोई में घुसा चोर, कंधे पर सिलेंडर उठाकर भागा, CCTV में कैद

बस्ती शहर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक घर से भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी हो गया। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कटरा निवासी राहुल पाल ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे और उनकी पत्नी अकेली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मुख्य गेट से घर में दाखिल हुआ। युवक ने मौका देखकर रसोई में रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर उठाया और आसानी से बाहर निकल गया। घर के अंदर मौजूद किसी भी व्यक्ति को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिजनों के बाहर आने पर जब सिलेंडर गायब मिला, तब चोरी का पता चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें युवक सिलेंडर ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। राहुल पाल ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *