बस्ती जनपद में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले में चयनित 14 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 68 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को ये पत्र सौंपे। शुक्ला ने नव-नियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़े प्रयासों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू किए जा रहे हैं। इससे महिलाओं और बच्चों को सीधा लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पंडित सरोज मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply