![]()
बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल कौशांबी पहुंचे:मृतका के परिजनों से मिले, प्रदेश में जंगलराज होने का आरोप लगाया
बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बुधवार को कौशांबी जिले के पवैया गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका किरन उर्फ हिरनी पाल के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पाल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ‘जंगलराज’ का आरोप लगाया।
घटना दो दिन पूर्व चरवा थाना क्षेत्र के सनई गांव में हुई थी, जहां हिरनी पाल नामक युवती का शव पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पड़ोस के बबलू यादव सहित तीन लोगों पर आरोप लगाया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आने के बाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी बबलू यादव को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है और उनकी तलाश जारी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply