पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें पाकिस्तानी सैनिक सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में 7 पाकिस्तानी सैनिकों को दिखाया गया है। वीडियो में एक सैनिक रोते हुए कह रहा है कि वह पाकिस्तान के लिए लड़ता रहा, लेकिन आज सेना उसे अपना नहीं रही। वह कह रहा है कि उसके पास पाकिस्तानी सेना का ID कार्ड है फिर क्यों कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तानी सैनिक नहीं है। यह वीडियो पाकिस्तान की सेना के उस बयान को सीधी चुनौती देता है, जिसमें कहा गया था कि उसके कोई भी सैनिक लापता नहीं हैं और न ही किसी उग्रवादी संगठन की हिरासत में हैं। BLA ने 14 फरवरी को इन सैनिकों को पकड़ा था। इनकी रिहाई के लिए BLA ने बलूच लड़ाकों की रिहाई की मांग की है। इसके लिए पाकिस्तान सरकार को 22 फरवरी तक का वक्त दिया गया है। पाकिस्तान सरकार के पास और 3 दिन का वक्त यह वीडियो BLA के आधिकारिक चैनल ‘हक्कल’ पर जारी किया गया है। वीडियो में बंदी बनाए गए सैनिकों से BLA लड़ाके कहते हैं, “पाकिस्तान सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन वो आप लोगों को अपना मानने से इनकार कर रही है। आप कैसे साबित करेंगे कि पाकिस्तानी सैनिक हैं?” इसके जवाब में सैनिक रोते हुए कहते हैं, “आर्मी कैसे कह सकती है कि हम उनके ‘बंदे’ नहीं हैं।” वे कैमरे के सामने अपने ऑफिसियल सर्विस कार्ड और पहचान पत्र दिखाते हुए कहते हैं- “ये आर्मी का ही तो है न। इन्होंने ही तो हमें ये सब दिया था। हमने खुद ये तो नहीं बनाया है। आप किस तरह ये कह रहे हैं कि ये हमारे बंदे नहीं हैं।” एक सैनिक अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपील करते हुए कहता है, “उन्हें भर्ती किया गया था, जरूरी दस्तावेज दिए गए थे और अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया था। ऐसे में अब संबंधित अधिकारी उन्हें अपना जवान मानने से इनकार क्यों कर रहे हैं।” पाकिस्तान सरकार बोली- कोई सैनिक लापता नहीं पहले खबरें आई थीं कि 7 सैनिकों को पकड़ा गया है, हालांकि इस वीडियो में 8 लोग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोग ऊबड़-खाबड़ इलाके में जमीन पर घुटनों के बल बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके पास हथियारबंद लोग खड़े हैं। BLA ने चेतावनी दी है कि अगर 22 फरवरी तक पाकिस्तानी सरकार सैनिकों की अदला-बदली को लेकर बातचीत शुरू नहीं करती है, तो बंदी बनाए गए लोगों को फांसी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों का दावा है कि उनका कोई भी सैनिक लापता नहीं है।
https://ift.tt/2Lxvf4R
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply