उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश, कानपुर द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) टूलकिट सामूहिक प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार बलिया स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। यह योजना चार माह के प्रशिक्षण के लिए है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply