DniNews.Live

बलिया में 73 आंगनवाड़ी सहायिकाओं का चयन:गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पारदर्शी चयन, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखी पूरी प्रक्रिया

बलिया में 18 बाल विकास परियोजनाओं के तहत आंगनवाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता की। इसमें विकासखंड सोहांव और बलिया शहर से कुल 73 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शित किया गया। इससे अभ्यर्थी और उनके परिजन पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सके। विकासखंड सोहांव से 62 और बलिया शहर से 11 अभ्यर्थियों को आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चुना गया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उपस्थित अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। पूरी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी के0एम0 पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश, डीसी मनरेगा रिचा वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *