बलिया सदर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया। उप निरीक्षक प्रशांत दुबे के नेतृत्व में एक टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी अब्दुल अजीज निवासी उमरगंज, थाना कोतवाली, बलिया को माल्देपुर मोड़ से गंगा नदी की ओर अंडरपास से लगभग 50 मीटर पश्चिम में सुबह करीब 11:58 बजे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा बताए गए स्थान से एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही पूरी कर उसे कोर्ट न्यायालय में पेश किया। यह गिरफ्तारी सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना के संबंध में की गई है।

Leave a Reply