बलिया जनपद मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर गुरवा ग्राम पंचायत में प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने छठ महापर्व की जीवंत रेत कलाकृति बनाई है। यह कलाकृति छठ व्रतियों और हिंदू आस्था से जुड़े समाज के लिए एक सेल्फी पॉइंट के रूप में समर्पित की गई है। रूपेश सिंह ने अपनी कलाकृति के माध्यम से छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि बिहार से सटा हुआ बलिया आस्था का महापर्व मनाता है, और उन्होंने एक पंडित तथा छठ व्रती महिला की जीवंत कलाकृति उकेरी है। इसका उद्देश्य सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं की आस्था को बल देना है। इस कलाकृति को तैयार करने में रूपेश सिंह को 15 घंटे की कड़ी मेहनत लगी। मोहन सिंह और रूपेश सिंह सैंड आर्टिस्ट टीम ने भी इसके निर्माण में सहयोग किया। रूपेश सिंह बलिया के राजा गांव खरौनी के एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। वे वाराणसी स्थित काशी विद्यापीठ में फाइन आर्ट्स के छात्र हैं। रूपेश अयोध्या सहित वाराणसी में अपनी रेत कलाकारी से पहचान बना चुके हैं। वाराणसी के अस्सी घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी कला की सराहना की थी।
https://ift.tt/ihX5VeB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply