DniNews.Live

बलिया में सम्राट अशोक जयंती पर रैली का आयोजन:बुद्ध प्रतिमा का अनावरण, हजारों लोग हुए शामिल

बलिया में सम्राट अशोक महान की जयंती पर रविवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। भगवान बुद्ध की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। तिखमपुर स्थित कुशवाहा भवन से शुरू हुई इस रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिलें और दर्जनों चार पहिया वाहन शामिल थे। लोग सम्राट अशोक से संबंधित नारे लगाते हुए चल रहे थे। रथ और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। रैली ने शहर के एनसीसी तिराहा, कुंवर सिंह चौराहा और टीडी कॉलेज चौराहा सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और पुनः तिखमपुर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीनानाथ वर्मा थे, जबकि पूर्व विधायक केदार नाथ वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, सम्राट अशोक स्मृति चिन्ह और फूलमालाओं से किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीनानाथ वर्मा ने भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांत आज भी समाज और देश को दिशा देने में सक्षम हैं। अन्य वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और शासनकाल की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान बुद्ध के बताए सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए इन महान विभूतियों के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुशवाहा सभा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बड़ेलाल मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजकुमार मौर्य ने किया। अंत में परमात्मा नंद कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जज अशोक कुशवाहा, पूर्व मंत्री परमात्मानंद कुशवाहा, शिवकुमार कौशिकेय, हीरालाल वर्मा, अजित वर्मा, प्रेम वर्मा, विनोद वर्मा, बब्बन मौर्य, राकेश वर्मा, बंटी वर्मा, रामप्रवेश वर्मा, अशोक वर्मा, भानु वर्मा, लालबहादुर वर्मा, पवन वर्मा, रामजी वर्मा, सुधीर मौर्य, सत्येंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, रंजीत वर्मा, सुनील मौर्य, मंजू वर्मा, संगीता वर्मा, शेरा मौर्य सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *