DniNews.Live

बलिया में भिखारी बाबा करवाएंगे विराट रुद्र महायज्ञ:51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित, 19 अप्रैल से शुरू होगी कलश यात्रा

बलिया के सिसवार कला गांव में सोनभद्र के भिखारी बाबा विराट रुद्र महायज्ञ करवाएंगे। इस महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित कर दिया गया है। यज्ञ का शुभारंभ 19 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ होगा और 23 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। यह महायज्ञ बलिया जिले की रसड़ा तहसील के सिसवार कला गांव में आयोजित किया जा रहा है। भिक्षुक भिखारी, जंगली दास और रमाशंकर गिरी महाराज की देखरेख में यह अनुष्ठान हो रहा है। आचार्य मंटू पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचे धर्मध्वज की स्थापना की।
भिखारी बाबा ने बताया कि जनार्दन सिंह और विनोद सिंह मुख्य यजमान हैं। 19 अप्रैल को कलश यात्रा निकलेगी, जिसके बाद कलश स्थापना कर विराट रुद्र महायज्ञ का आरंभ होगा। 20 अप्रैल को वेदी पूजन और जलाधिवास होगा, जबकि 21 अप्रैल को रामभक्त संकटमोचन हनुमानजी, भगवान राम जी, माता सीता जी व लक्ष्मण जी, शिव जी, माता पार्वती जी, कार्तिकेय जी, गणेश जी व नंदी जी की मूर्तियों का अभिषेक किया जाएगा। 22 अप्रैल को मूर्तियों का श्रृंगार और शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 23 अप्रैल को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मुख्य पुरोहित राजकिशोर दास जी महाराज मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करवाएंगे। प्रतिदिन सायंकाल अयोध्या से पधारे आचार्य राघवेंद्र की कथा होगी। प्रधान सेवक सुबोध जी ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने का आग्रह किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *