DniNews.Live

बलिया में नए कारागार की जमीन खरीद को मंजूरी मिली:1000 कैदियों की होगी क्षमता, 24 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी

बलिया में लंबे समय से प्रतीक्षित नए जिला कारागार के लिए जमीन खरीद को शासन ने वित्तीय स्वीकृति दे दी है। नारायनापाली में 62.48 एकड़ भूमि पर 1000 कैदियों की क्षमता वाला यह कारागार बनाया जाएगा। जमीन खरीद के लिए कुल 38 करोड़ 75 लाख 65 हजार 280 रुपए का बजट अनुमोदित किया गया है, जिसमें से पहली किश्त के तौर पर 24 करोड़ 12 लाख 98 हजार रुपए जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री और नगर विधायक दयाशंकर सिंह इस परियोजना के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। उनकी पहल पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन यह स्वीकृति मिली है। यह धनराशि जिलाधिकारी के डिपोजिट खाते में रखी जाएगी। निर्विवाद भूमि उपलब्ध होने पर यह धनराशि राजकोष से आहरित कर जमीन की खरीद की जाएगी। पूरी व्यवस्था की देखरेख महानिरीक्षक कारागार करेंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जमीन खरीद की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा जमीन चिन्हांकन संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। जमीन खरीदने के बाद कारागार के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *