बलिया के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर देश की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। नमाज के बाद घरों में सेवई और अन्य पकवान बनाए गए। शहर के बहेरी, विशुनीपुर और गुदरी बाजार स्थित मस्जिदों समेत सभी ईदगाहों में मुस्लिम बंधुओं ने श्रद्धापूर्वक ईद की नमाज अदा की। इस दौरान बड़ों के साथ बच्चे भी नमाज पढ़ने पहुंचे थे। लोगों ने मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप के जरिए भी अपने मित्रों और रिश्तेदारों को ईद की बधाई दी। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए हिंदू भाइयों ने भी अपने मुस्लिम मित्रों को ईद की शुभकामनाएं दीं। त्यौहार के मद्देनजर सुबह से ही सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मुस्लिम भाइयों ने एसपी को ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply