DniNews.Live

बलिया पुलिस लाइन में सरकारी संपत्ति की नीलामी:कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य सामान 27 मार्च को बिकेगा

बलिया पुलिस लाइन में 27 मार्च को निष्प्रयोज्य सरकारी संपत्ति की नीलामी आयोजित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत यह नीलामी सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है। इसमें पुराने कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य राजकीय संपत्ति शामिल होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर पुलिस लाइन बलिया में उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी में शामिल होने के लिए प्रत्येक बोलीदाता को सबसे पहले 40,000 रुपये की धरोहर राशि जमा करनी होगी। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को नीलामी की पूरी धनराशि तत्काल जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त, नीलामी लेने वाले व्यक्ति को नियमानुसार जीएसटी और सेल टैक्स का भुगतान भी करना होगा। बलिया पुलिस ने आम जनता से इस नीलामी में स्वेच्छा से भाग लेने की अपील की है। पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया है, ताकि नीलामी में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *