DniNews.Live

बलिया पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षुओं की परीक्षा:एसपी ओमवीर सिंह ने किया निरीक्षण, नकलविहीन एग्जाम कराने के दिए निर्देश

बलिया पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में चल रही आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों की इनडोर परीक्षा का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में कुल 343 पुलिस आरक्षी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षु आरक्षियों की इनडोर परीक्षा 17 मार्च 2026 से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को एसपी ओमवीर सिंह ने परीक्षा स्थल का दौरा किया। उस दिन चतुर्थ समूह के तहत भारतीय संविधान, मानवाधिकार तथा बाल संरक्षण एवं लैंगिक संवेदनशीलता, पुलिस आचरण, व्यवहार एवं संवाद कौशल विषयों की परीक्षा चल रही थी। उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव और अन्य कक्ष निरीक्षकगण उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *