बलिया के बेटे-बेटियों ने UPPCS 2024 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बार कई प्रतिभाओं ने अलग-अलग पदों पर चयन पाकर नई मिसाल पेश की है। रेवती क्षेत्र के अघैला गांव निवासी आकांक्षा सिंह और सहतवार कस्बे की निधि पांडेय का चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) के पद पर हुआ है। आकांक्षा सिंह ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीए (स्टैटिस्टिक्स ऑनर्स) किया है और अपनी सफलता का श्रेय परिवार व शिक्षकों को दिया। आकांक्षा सिंह एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह की भतीजी हैं। उनके पिता अरविंद सिंह ओडिशा के संभलपुर में एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। आकांक्षा ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय कानपुर से उत्तीर्ण की है, जबकि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) वाराणसी से बीए स्टैटिस्टिक्स ऑनर्स किया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। वहीं निधि पांडेय ने दूसरे प्रयास में यह मुकाम पाया। उन्होंने भी काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई की और कड़ी मेहनत व अनुशासन को अपनी सफलता का मंत्र बताया।
बांसडीह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडेय की पुत्री निधि पांडेय ने पीसीएस के दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की है। निधि ने हाईस्कूल की परीक्षा कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल सहतवार से और बीएससी की परीक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से पास की है। उन्होंने बिहार पीसीएस की परीक्षा का भी इंटरव्यू दिया है, जिसका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। निधि की मां प्रतिभा पांडेय गृहिणी हैं और उनके भाई डॉ. अखिल पांडेय स्वरूपरानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से एमडी कर रहे हैं। अन्य चयनित प्रतिभाएं शहर के बेंदुआ निवासी आकांक्षा राय का चयन श्रम अधिकारी पद पर हुआ है। रानीगंज बाजार के श्याम सुंदर गुप्ता नायब तहसीलदार बने हैं। रसड़ा क्षेत्र के करण (मोंटी) का चयन डिप्टी जेलर (DySP) पद पर हुआ है। वहीं शहर के बेंदुआ मुहल्ला निवासी अधिवक्ता रविशंकर राय की पुत्री आंकाक्षा राय का श्रम अधिकारी के पद पर चयन हुआ हैं। आकांक्षा ने हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा महर्षि बाल्मीकि विद्यालय काजीपुरा से उत्तीर्ण किया है। बलिया शहर में स्थित एससी कालेज से बीएससी तथा एमएससी की परीक्षा पास किया है। आंकाक्षा बीएससी व एमएससी मैथ में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। आकांक्षा ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल किया है। आकांक्षा की एक बहन व दो छोटा भाई भी हैं जो पढ़ाई कर रहे है। आकांक्षा ने माता पिता के आशीर्वाद से सफलता हासिल किया है। बलिया के रानीगंज बाजार निवासी मदन प्रसाद के पुत्र श्याम सुंदर गुप्ता का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ हैं। श्याम वर्तमान में बिहार के सीवान जनपद में श्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। श्याम ने हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा नवोदय विद्यालय विद्यालय मऊ से उत्तीर्ण किया है। आईआईटी कानपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद श्याम ने टाटा स्टील जमशेदपुर में तीन साल तक जाब करने के बाद प्रशासनिक क्षेत्र में परीक्षा देना शुरू किया। श्याम ने पहले प्रयास में ही बिहार पीसीएस में सफलता हासिल किया तथा श्रम अधिकारी पद पर चयनित हो गये अभी सीवान में कार्यरत हैं। श्याम ने बताया कि वह दूसरे प्रयास में यूपी पीसीएस में सफलता प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि माता पिता के आशीर्वाद व दोस्तों व पत्नी की प्रेरणा से सफलता हासिल किया है। उन्होंने बताया कि नौकरी के बाद भी लगातार पढ़ाई व कड़ी मेहनत शिक्षकों के निर्देशन से ही मुझे सफलता प्राप्त हुआ है। श्याम के अन्य चार भाई व्यवसाय करते हैं।बलिया जनपद के रसड़ा के मंदा के रहने वाले राजन जी के बेटे करन(मोंटी)ने यूपी पीसीएस में सफलता प्राप्त की है।करन का चयन DySP डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। पूरा परिवार झारखंड में रहता है। संघर्ष और मेहनत की मिसाल इन सभी अभ्यर्थियों की सफलता के पीछे कठिन परिश्रम, पारिवारिक सहयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पण रहा। किसी ने पहले प्रयास में सफलता पाई तो किसी ने कई प्रयासों के बाद यह मुकाम हासिल किया। बलिया के इन होनहारों ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी उपलब्धि न केवल जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी है।

Leave a Reply