बलरामपुर में सपा ने स्थापित की अटल की प्रतिमा:भाजपा स्थापना दिवस पर किया लोकार्पण, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- असल सम्मान हमने दिया

बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक कर्मभूमि माना जाता है। वहां सपा नेताओं ने सेखुईया बाईपास चौराहे पर एक पार्क बनवाकर उसमें अटल जी की प्रतिमा स्थापित करवाई। खास बात यह रही कि इस पार्क का लोकार्पण भाजपा के स्थापना दिवस पर ही किया गया। प्रशासनिक मौजूदगी में हुआ लोकार्पण प्रतिमा का अनावरण जिलाधिकारी (डीएम) और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ, जिससे इस कार्यक्रम को प्रशासनिक वैधता भी मिली। अटल बिहारी वाजपेयी ने 1957 में यहीं से पहली बार संसद में प्रवेश किया। 1957, 1962 और 1967 में यहां से चुनाव लड़ा। 1957 और 1967 में जीत हासिल की। आज भी स्थानीय लोगों के बीच अटल जी की यादें गहराई से जुड़ी हुई हैं। सपा के वरिष्ठ नेता सलिल सिंह टीटू का कहना है कि भाजपा ने अटल जी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ चुनावी लाभ के लिए किया, जबकि वास्तविक सम्मान सपा ने दिया है। उनका कहना है कि समाजवादी विचारधारा सभी महापुरुषों को समान सम्मान देती है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein