DniNews.Live

बलरामपुर में शांतिपूर्वक अदा हुई ईद की नमाज:सभी ईदगाह के बाहर तैनात रही फोर्स, ड्रोन से रही शहर की निगरानी

बलरामपुर में ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की निगरानी में सभी ईदगाहों पर नमाज सकुशल अदा की गई। पर्व को लेकर प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त, मजिस्ट्रेटों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से प्रमुख स्थानों पर नजर रखी गई। इन उपायों के कारण पूरे जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बलरामपुर नगर क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ईदगाहों के आसपास सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *