बलरामपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विस्तार और मजबूती का संदेश दिया
![]()
बलरामपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विस्तार और मजबूती का संदेश दिया
बलरामपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के 1724 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया। तुलसी पार्क स्थित ‘अटल भवन’ में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ सहयोगियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, उनके योगदान को याद किया गया। अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगियों को माल्यार्पण और शाल भेंट कर सम्मान दिया गया।
सदर विधायक पलटू राम ने अपने संबोधन में अटल जी की प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार होता बताया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने पार्टी के इतिहास को याद करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल जी के नेतृत्व में बनी भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह और प्रदीप सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र में तीन बार सरकार बनाई। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पार्टी ने नए आयाम स्थापित किए हैं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में रवि मिश्रा ने बताया कि भाजपा की असली ताकत उसके अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आज 22 राज्यों में सत्ता में है और केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बना चुकी है। उन्होंने आगामी चुनावों में भी जीत का भरोसा जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
