Breaking News

बलरामपुर में गुंडा एक्ट में कार्रवाई:कोर्ट ने आरोपी को जिला बदर करने का दिया आदेश


                 बलरामपुर में गुंडा एक्ट में कार्रवाई:कोर्ट ने आरोपी को जिला बदर करने का दिया आदेश

बलरामपुर में गुंडा एक्ट में कार्रवाई:कोर्ट ने आरोपी को जिला बदर करने का दिया आदेश

बलरामपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एक नामी आरोपी शिवनरायन यादव उर्फ ईस्वी यादव उर्फ शिव प्रसाद को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया गया है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आरोपी को जिले से बाहर करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रविवार को थाना महराजगंज तराई पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाद संख्या 243/2024, धारा 3(3) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत आरोपी शिवनरायन यादव के खिलाफ पारित जिलाबदर आदेश की मुनादी कराई। इस आदेश की प्रतियां आरोपी के घर सहित कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की गईं, ताकि आम जनता को इसकी जानकारी मिल सके।
प्रशासन ने इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई है। इसका उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण पालन करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *