Breaking News

बलरामपुर में खेतों में लगी भीषण आग, फसलें राख:गांव में कई एकड़ फसल जली, तेज हवा से आग और बढ़ी


                 बलरामपुर में खेतों में लगी भीषण आग, फसलें राख:गांव में कई एकड़ फसल जली, तेज हवा से आग और बढ़ी

बलरामपुर में खेतों में लगी भीषण आग, फसलें राख:गांव में कई एकड़ फसल जली, तेज हवा से आग और बढ़ी

बलरामपुर जिले के मोहन जोत क्षेत्र स्थित पाला पाली किलोली गांव में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में कई किसानों की खड़ी फसलें जलकर राख हो गईं। गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही आग लगने की यह पहली बड़ी घटना है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। हालांकि, पछुवा हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इस अग्निकांड में किसान बुध राम की लगभग दो एकड़, सुखदेव यादव की दो बीघा, मोहम्मद गुलाम की दो एकड़ और असगर अली की भी लगभग दो एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। किसानों को अपनी खड़ी फसल जलते हुए देखने को मजबूर होना पड़ा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को रवाना किया गया था। उन्होंने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी ने प्रभावित किसानों को आश्वासन दिया कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *