DniNews.Live

बरेली SP अंशिका मां के गले लगकर रोईं, VIDEO:विदाई में राजस्थानी लुक में दिखीं; एक रुपए शगुन में हुई संभल SP से शादी

यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए। सोमवार दोपहर ढाई बजे राजस्थान के जोधपुर में बरेली SP की विदाई हुई। यानी अंशिका अब ससुराल जाएगी। इस दौरान अंशिका अपनी मां और बहन के गले लगकर रोईं। हालांकि, संभल SP केके बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा का आज जोधपुर में रिसेप्शन है। इसलिए दोनों अभी जोधपुर में ही रुकेंगे। इसके बाद दोनों बाड़मेर रवाना होंगे। जहां राजस्थानी रीति-रिवाज के हिसाब से अंशिका का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस बीच, बिश्नोई के बड़े भाई भजनलाल बिश्नोई ने बताया कि दोनों की शादी एक रुपए के शगुन में हुई है। हमारा पूरा परिवार दहेज के खिलाफ है। इसलिए हमने कोई भी दान दक्षिणा नहीं ली है। हमें सिर्फ बेटी ही चाहिए थी। वही सब कुछ है। IPS अंशिका वर्मा की विदाई की 5 तस्वीरें-

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *