बरेली में 60 दुकानों- मस्जिदों को गिराया जा रहा:महिलाएं रोते हुए बोलीं- अब कुछ नहीं बचा; 3 बुलडोजरों से अतिक्रमण हटाया जा रहा

बरेली में आज यानी सोमवार को 60 दुकानों को गिराया जाएगा। ये सभी दुकानें अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई है। दुकानों को गिराने के लिए नगर निगम की टीम मौके पर है। उनके साथ तीन बुलडोजर है। इस समय कोहाड़ा पीर से लेकर धर्मकांटे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। रोड को बंद करवा दिया गया है। जिन दुकानों को गिराया जा रहा है। उनके मालिक भी यहां पर मौजूद हैं। व्यापारियों ने विरोध करने चाहा तो पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। मौके पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। बुलडोजर एक्शन होने पर महिलाएं रो रही हैं। उन्होंने कहा अब बोलने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। हम तो सड़क पर आ गए। महिलाओं ने कहा कि हमे 2 दिन का समय दे दें। हम लोग अपना सामान हटा लेंगे। हम लोग बेघर हो गए। हम कहां जाएंगे। दरअसल बरेली के कोहाड़ापीर पर मार्केट में आज सुबह से बुलडोजर चल रहा है। जिसमें 60 दुकानें, मकान, मस्जिद, मंदिर, सरकारी कॉलेज, बिजलीघर, पेट्रोल पंप अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। इन्हें तोड़ा जा रहा है। यहां सीएम ग्रिड योजना के तहत रोड चौड़ा होगा। जिसमें कई लोगों की पूरी पूरी दुकान चली गईं हैं। अब बुलडोजर एक्शन से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein