DniNews.Live

बरेली में 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता:30 मार्च से 3 अप्रैल तक, 27 राज्यों की 600 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

बरेली में 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होगी, जिसमें देश के 27 राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। जिला ओलंपिक संघ, बरेली के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव और हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आनंदेश्वर पांडे ने बताया कि कम समय में बरेली को यह आयोजन सौंपा गया था, जिसे स्थानीय संगठन ने चुनौती के रूप में स्वीकार कर समय पर सभी तैयारियां पूरी की हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 मार्च को शाम 4 बजे फ्यूचर यूनिवर्सिटी, बरेली परिसर में होगा। समापन समारोह 3 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने इस आयोजन को शहर के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने कहा कि बरेली इससे पहले वर्ष 2021 और 2023 में भी इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुका है। इस बार भी इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप भव्य बनाने की तैयारी की गई है। खिलाड़ियों के लिए फ्यूचर कॉलेज, बरेली परिसर में आवास, भोजन और चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव देने के लिए सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। दिव्यांग डॉ. स्वतंत्र कुमार के अनुसार, समापन समारोह में लगभग 10 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। मीडिया प्रभारी अंकुर किशोर सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान पत्रकारों के लिए मीडिया सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा शहर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किए गए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *