बरेली में सेलिब्रिटी सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:फ्यूचर यूनिवर्सिटी में भीड़ से सुरक्षा घेरा टूटा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया
![]()
बरेली में सेलिब्रिटी सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:फ्यूचर यूनिवर्सिटी में भीड़ से सुरक्षा घेरा टूटा, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया
बरेली के फ्यूचर यूनिवर्सिटी में फेस्ट में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में जमकर हंगामा हुआ। सेलिब्रेटी को देखने के लिए भीड़ अधिक पहुंच गई। जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। जिससे लोग नाराज हो गए। वे हूटिंग करने लगे। बैरिकेडिंग तोड़कर जबरदस्ती अंदर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो उनके साथ धक्का मुक्की भी हुई। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। भीड़ के बेकाबू होने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फरीदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों से बात कर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन लोग शांत नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। तब जाकर लोग वहां से हटे। हालांकि इस बीच सुनंदा शर्मा का शो जारी रहा। इससे पहले 4 अप्रैल को गाजियाबाद में भी सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा हुआ था। जिस वक्त सुनंदा शर्मा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी। उसी समय एक फैंस स्टेज पर चढ़ गया। फैंस को अचानक से स्टेज पर चढ़ते देख वह घबरा गई। उन्हें शो को बीच में ही रोकना पड़ा। पुलिस ने फैंस को डांट कर स्टेज से नीचे उतारा। बाद में सुनंदा शर्मा ने उसे माफ भी कर दिया। यह 4 तस्वीर देखिए…
यूनिवर्सिटी की तरफ से बांटे गए थे फ्री पास बरेली के फ्यूचर यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को फ्यूचर फेस्ट आयोजित किया गया था। यूनिवर्सिटी की तरफ से स्टूडेंट्स को पास बांटे गए थे। प्रोग्राम रात 9 बजे ओपन ग्राउंड में था। सुनंदा शर्मा के फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आने की सूचना मिलते ही देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंच गए। जिन्होंने पास नहीं ले रखे थे। इससे उन लोगों को असुविधा होने लगी। जिनके पास पहले से ही पास थे। भीड़ बढ़ने पर लोग बिना पास दिखाए ही अंदर जबरदस्ती जाने लगे। गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद उनके बीच कहासुनी होने लगी।
बैरिकेडिंग तोड़ सुनंदा को देखने पहुंचे फैंस जैसे ही सुनंदा स्टेज पर पहुंची। ग्राउंड में मौजूद लोग उन्हें देखकर चिल्लाने लगे। वे सुनंदा-सुनंदा पुकारने लगे। सुनंदा ने जैसे ही गाना शुरू किया। यूनिवर्सिटी के बाहर खड़े फैंस बेकाबू हो गए। वे जबरन बैरिकेडिंग तोड़कर कर अंदर जाने लगे। भीड़ को देख सुरक्षाकर्मी भी वहां से हट गए। वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को कराया शांत भीड़ के बेकाबू होने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फौरन फरीदपुर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में ही फरीदपुर पुलिस पहुंच गई। उसने लोगों से बात कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन लोग शांत नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग को भीड़ को तीतर बितर किया। उसके बाद लोग शांत हुए। हालांकि इस बीच सुनंदा का शो जारी रहा। रात 12 बजे प्रोग्राम खत्म हुआ। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी वहां पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। ताकि कोई हंगामा न हो
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
