Breaking News

बरेली में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, सुरक्षाकर्मियों से की धक्कामुक्की, पुलिस ने डंडा लेकर खदेड़ा


                 बरेली में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, सुरक्षाकर्मियों से की धक्कामुक्की, पुलिस ने डंडा लेकर खदेड़ा

बरेली में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा:भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, सुरक्षाकर्मियों से की धक्कामुक्की, पुलिस ने डंडा लेकर खदेड़ा

बरेली के फ्यूचर यूनिवर्सिटी में फेस्ट में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में जमकर हंगामा हुआ। सिंगर को देखने के लिए भीड़ अधिक पहुंच गई। स्टूडेंट्स स्टेज के पास जाकर फोटो और सेल्फी लेना चाहते थे इससे अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। जिससे स्टूडेंट्स नाराज हो गए। वे हूटिंग करने लगे। बैरिकेडिंग तोड़कर जबरदस्ती अंदर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो उनके साथ धक्का मुक्की भी हुई। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। भीड़ के बेकाबू होने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फरीदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने स्टूडेंट्स से बात कर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन स्टूडेंट्स शांत नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। तब जाकर स्टूडेंट्स वहां से हटे। हालांकि इस बीच सुनंदा शर्मा का शो जारी रहा। इससे पहले 3 अप्रैल को गाजियाबाद में भी सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा हुआ था। जिस वक्त सुनंदा शर्मा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थी। उसी समय एक फैंस स्टेज पर चढ़ गया। फैंस को अचानक से स्टेज पर चढ़ते देख वह घबरा गई। उन्हें शो को बीच में ही रोकना पड़ा। पुलिस ने फैंस को डांट कर स्टेज से नीचे उतारा। बाद में सुनंदा शर्मा ने उसे माफ भी कर दिया।
यूनिवर्सिटी की तरफ से बांटे गए थे फ्री पास बरेली के फ्यूचर यूनिवर्सिटी की ओर से रविवार को फ्यूचर फेस्ट आयोजित किया गया था। यूनिवर्सिटी की तरफ से स्टूडेंट्स को पास बांटे गए थे। प्रोग्राम रात 9 बजे ओपन ग्राउंड में था। सुनंदा शर्मा के फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आने की सूचना मिलते ही देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। थोड़ी ही देर में ग्राउंड भीड़ के कारण फुल हो गया। लोगों के पैर रखने की जगह नहीं बची।
बैरिकेडिंग तोड़ सुनंदा को देखने पहुंचे फैंस जैसे ही सुनंदा स्टेज पर पहुंची। स्टूडेंट्स सुनंदा-सुनंदा पुकारने लगे। सुनंदा शर्मा ने मेरी मम्मी नू पसंद नाईयो तू….जानी तेरा न…चंडीगढ़ का छोरा…. गाना सुनाया। सुनंदा को गाते देखकर फैंस खुशी से झूमने लगे। वे मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। कुछ स्टूडेंट्स स्टेज के पास पहुंचने की कोशिश करने लगे। वे सेल्फी लेना चाहते थे। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मना किया जिसके बाद वे सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए । उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को कराया शांत भीड़ के बेकाबू होने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फौरन फरीदपुर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में ही फरीदपुर पुलिस पहुंच गई। उसने लोगों से बात कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन लोग शांत नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग को भीड़ को तीतर बितर किया। उसके बाद लोग शांत हुए। हालांकि इस बीच सुनंदा का शो जारी रहा। रात 12 बजे प्रोग्राम खत्म हुआ। कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी वहां पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। ताकि कोई हंगामा न हो। पुलिस बोली- भीड़ अधिक होने से बैरिकेडिंग टूटी सीओ संदीप कुमार ने बताया कि फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का लाइव शो था। उनकी सुरक्षा के लिए थाने की पुलिस तैनात की गई थी। वहां बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी ताकि फैंस स्टेज पर न पहुंच पाए। लेकिन फैंस की भीड़ ज्यादा हो गई थी। अचानक से बैरिकेडिंग पर धक्का लगा और बैरिकेड गिर गया। पुलिस ने तुंरत स्थिति को संभाला और फैंस को पीछे किया। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। शो शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। 3 अप्रैल को गाजियाबाद में भी हुआ था हंगामा
इससे पहले 3 अप्रैल को भी गाजियाबाद में सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा हुआ था। उन्हें बीच में ही लाइव शो कैसिंल कर दिया और परफॉर्मेंस छोड़कर चली गईं। दरअसल रात में आरकेजीआईटी कॉलेज में चल रहे शो के दौरान अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। जैसे ही युवक ने उन्हें छुआ, वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। युवक करीब 2 मिनट तक स्टेज पर रहा और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में वाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा। आवाज सुनते ही पुलिस तुरंत स्टेज पर पहुंची और युवक को वहां से हटाया। बाउंसरों ने भी उसे पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक उसी कॉलेज का छात्र है। इस घटना के बाद सुनंदा इतनी डर गईं कि दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं। नीचे मौजूद लोग उन्हें वापस बुलाते रहे, लेकिन उनकी टीम ने शो को बीच में ही कैंसिल करने का फैसला लिया। शो रद्द होने की घोषणा के बाद छात्र निराश होकर वापस लौट गए। यह खबर भी पढ़ें
अखिलेश बोले-कार पर खड़े होकर बोल रहे या स्टूल पर, डिप्टी CM का जवाब- हम जालीदार टोपी नहीं पहनते सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य रविवार को सोशल मीडिया पर भिड़ गए। गाजियाबाद पहुंचे केशव मौर्य से जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव की दादरी जनसभा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, दादरी में समाजवादी पार्टी की सभा फ्लॉप शो थी। वो पाने के लिए आए थे, खो कर चले गए। वो 2027 में सरकार बनाने के लिए आए थे, 2047 तक पीछे खिसक गए। यहां पढ़ें पूरी खबर


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *