बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित गांधी नगर कॉलोनी के पास सड़क किनारे खड़ी एक सफेद रंग की कार में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। यह घटना वन एवं पर्यावरण मंत्री के सिटी अस्पताल के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे कार (नंबर UK06W5545) खड़ी थी तभी उसमें से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले फायर बाइक ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दमकल की बड़ी गाड़ी भी पहुंची, जिसकी मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply