Breaking News

बरेली में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की


                 बरेली में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की

बरेली में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में रविवार शाम एक 23 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान ऐसान वेग की पुत्री साईस्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे साईस्ता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। जब परिवार के सदस्यों ने उसका शव फंदे से लटका देखा, तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। साईस्ता अपने सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। युवती द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बरेली भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सिरौली, विनोद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साईस्ता की मौत के बाद से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *