DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण:प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया 31 क्विंटल वजनी प्रतिमा का अनावरण

बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित महानगर टाउनशिप में रविवार देर शाम महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह प्रतिमा 31 क्विंटल वजनी और 12 फुट ऊंची धातु से निर्मित है। इसका अनावरण बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नवाणा (राजस्थान) ने की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इनमें सांसद छत्रपाल सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना (वन मंत्री), धर्मपाल सिंह (पशुधन मंत्री), विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, डॉ. एम. पी. आर्य, राजीव कुमार सिंह, डॉ. डी. सी. वर्मा, प्रो. श्याम बिहारी लाल, संजीव अग्रवाल, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ. उमेश गौतम (महापौर बरेली), भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। यह प्रतिमा महाराणा प्रताप स्मारक अभियान के तहत स्थापित की गई है। देशभर में अब तक इस अभियान के तहत कई प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं, जिनमें बरेली की यह 27वीं प्रतिमा है। अभियान का लक्ष्य देश के विभिन्न हिस्सों में कुल 500 प्रतिमाओं की स्थापना करना है।


https://ift.tt/gmijl57

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *