बरेली में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत:टैंकर से टक्कर के बाद बोलेरो आधी खत्म, बाइक भी टकराई; गाड़ी काटकर शव निकाले
![]()
बरेली में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत:टैंकर से टक्कर के बाद बोलेरो आधी खत्म, बाइक भी टकराई; गाड़ी काटकर शव निकाले
बरेली में हाइवे किनारे खड़े टैंकर से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। जोरदार टक्कर से बोलेरो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। उसी दौरान पीछे से एक बाइक भी टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बोलेरोमें फंसे लोगों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। बोलेरो सवार 3 और बाइक सवार 2 की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। बोलेरो लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। उसी रूट पर टैंकर पहले से ही खड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बुधवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे सीबीगंज थाना क्षेत्र में परधोली गांव के पास हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उनके परिवार को जानकारी दे दी है। यह 3 तस्वीर देखिए…
खबर अपडेट की जा रही है…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
