DniNews.Live

बरेली में पाम संडे पर निकला भव्य जुलूस:खजूर की डालियां लेकर श्रद्धालुओं ने लगाए ‘होसन्ना’ के जयकारे

बरेली में ईसाई समाज के प्रमुख पर्व पाम संडे के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में खजूर की डालियां लिए प्रभु यीशु के भजन गाते हुए और “होसन्ना-होसन्ना” के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। जुलूस की शुरुआत सेल्वेशन आर्मी चर्च से प्रार्थना के साथ हुई। यह कचहरी, चौकी चौराहा, पटेल चौक और हिंद टाकीज मार्ग से होते हुए विभिन्न इलाकों से गुजरा। जुलूस का समापन सेंट्रल चर्च (क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च) में हुआ। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया। इस अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण भी देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अनीस बेग ने अपने समर्थकों के साथ दामोदर पार्क के पास जुलूस का भव्य स्वागत किया। उन्होंने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और पाम संडे की शुभकामनाएं दीं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *