DniNews.Live

बरेली में एपीओ परीक्षा, 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल:24 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद एंट्री

बरेली में सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) परीक्षा आज से शुरू हो गई है। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर 11,198 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निगरानी में आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे से 8:45 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। फर्जी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन के बिना किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा के लिए बरेली इंटर कॉलेज (5 केंद्र), एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज (2 केंद्र), इस्लामिया गर्ल्स, राजकीय इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और पीसी आजाद इंटर कॉलेज डेलापीर सहित कुल 24 शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *