DniNews.Live

बरेली में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का प्रदर्शन:परशुराम चौक के स्थान पर आपत्ति जताई, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

बरेली के आंवला में बुधवार दोपहर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम चौक के प्रस्तावित स्थान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महासभा के सदस्यों ने तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम विदुषी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा सरगम टॉकीज तिराहे पर भगवान परशुराम चौक के लिए जो स्थान सुनिश्चित किया गया है, वह छोटा है। समाज का मानना है कि भविष्य में सड़क चौड़ीकरण के कारण इस स्थान पर अवरोध उत्पन्न हो सकता है, जिससे यह स्थान चौक के लिए अनुपयुक्त है। ब्राह्मण समाज के संभ्रांत बंधुओं ने सर्वसम्मति से सोसायटी रोड बेहटा चौराहे पर स्थित एक रिक्त स्थान को भगवान परशुराम चौक के लिए उपयुक्त बताया है। उन्होंने इस स्थान पर अनुमति प्रदान करने और नगर पालिका द्वारा इसकी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। महासभा ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव है। इसी दिन ब्राह्मण समाज के बंधुओं द्वारा प्रस्तावित नए स्थान पर भूमि पूजन भी किया जाएगा। उन्होंने समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस नए स्थान के लिए अनुमति देने का आग्रह किया है। इस दौरान पंडित नितिन महाराज, पंकज कुमार शर्मा, आशीष पाठक, प्रभाकर शर्मा, अमर शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, गोपाल पाठक, अमित पाराशरी, रामगोपाल शर्मा, आशीष त्रिपाठी, विकास शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *