बरेली के डीएम अविनाश सिंह के प्रयासों से जनपद को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4763.95 लाख रुपये (करीब 47.64 करोड़) की बड़ी सौगात मिली है। शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जिले के 98 विकास कार्यों को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है। इसके तहत पहली किश्त के रूप में 2289 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इन सभी कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। सांसदों और विधायकों के प्रस्तावों पर मुहर इस योजना के तहत जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित सड़कों और इंटरलॉकिंग टायल्स के कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें लोकसभा क्षेत्र बरेली और आंवला के साथ-साथ शहर, कैंट, मीरगंज, बिथरी चैनपुर, नवाबगंज, बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों के लिए 4.80 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए 18.09 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रमुख विकास कार्यों की सूची (विधानसभा व क्षेत्रवार): 1. लोकसभा क्षेत्र बरेली (सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार): नगर क्षेत्र में पीलीभीत रोड से महानगर नदी तक इंटरलॉकिंग रोड। मीरगंज के मनकरा से गोलकुंडा बॉर्डर, फतेहगंज (प.) के खितौसा से कैथोला, और बहेड़ी के नंदपुर में सड़क निर्माण। भदपुरा, शेरगढ़ और नवाबगंज के ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों का निर्माण। 2. लोकसभा क्षेत्र आंवला (सांसद नीरज मौर्य): मझगवा में रम्पुरा अलीगंज मार्ग से किशनपुर तक डामरीकरण। क्यारा के करगैना में पाल मेडिकल स्टोर से वीरेन्द्र शाक्य के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य। 3. विधानसभा आंवला (विधायक धर्मपाल सिंह): आलमपुर जाफराबाद, रामनगर और मझगवां के विभिन्न गांवों (करुवाताल, मउचन्दपुर, बरीखेड़ा आदि) में सड़कों पर लेपन और इंटरलॉकिंग कार्य। 4. बरेली शहर (विधायक डॉ. अरुण कुमार): बसंत विहार (फेस-1 व 2), आशुतोष सिटी, वीर सावरकर नगर, पीएनबी कॉलोनी, नॉर्थ सिटी, जवाहर नगर और संजय नगर की गलियों में सीसी रोड और नाली निर्माण। 5. विधानसभा मीरगंज (विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा): मढ़वा से वंशीपुर, सेवा ज्वालापुर, कुरतरा से लक्ष्मणजती मंदिर और नगरिया कल्याण सहित अन्य क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण। 6. बरेली कैंट (विधायक संजीव अग्रवाल): वार्ड संख्या 4, 6, 7 (पटेल विहार, राजीव कॉलोनी), 11, 13 (शांति विहार, गणेश नगर), 17 (हरूनगला, पवन विहार) और 62 (चक महमूद) में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण। 7. बिथरी चैनपुर (विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा): आलमपुर जाफराबाद, क्यारा और मझगवां के गांवों (नवदिया, बल्लिया, कांधरपुर, हेवतपुर आदि) में इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण। 8. नवाबगंज (विधायक डॉ. एम.पी. आर्य): ढकिया बरकली, दिवनापुर, चौखण्डी, पनवड़िया और नरहरपुर में मुख्य सड़कों का निर्माण। 9. बहेड़ी व भोजीपुरा क्षेत्र: बहेड़ी में हाफिजगंज नहर से वसूपुरा तक सड़क। भोजीपुरा के बंजरिया जागीर, शेरगढ़ के टांडा और क्यारा के डहिया में सड़क निर्माण कार्य। 10. विधान परिषद सदस्यों (MLC) के प्रस्ताव: बहोरन लाल मौर्य: शेरगढ़, भोजीपुरा, दमखोदा और बिथरी चैनपुर के विभिन्न गांवों में पक्की सड़कें और इंटरलॉकिंग कार्य। महाराज सिंह: फरीदपुर, भुता, बिथरी चैनपुर और नगर क्षेत्र (गुलाब नगर) में सड़कों का कायाकल्प।

Leave a Reply