बरेली के किला क्षेत्र के बाकरगंज में एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह केवल एक मकान तक सीमित नहीं था, बल्कि तकनीक का उपयोग कर एक संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला ग्राहकों को सीधे नहीं बुलाती थी। वह व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय करती थी। ग्राहकों के आने से पहले ही कमरे और बिस्तर की व्यवस्था की जाती थी। इस सेवा के लिए प्रति घंटे 500 से 1000 रुपये वसूले जाते थे। पड़ोसी बोले-काफी समय से चल रही थी गतिविधि आस पड़ोस के रहने वाले लोगों के अनुसार, यह गतिविधि काफी समय से चल रही थी। मकान में लगातार बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती थी, जिससे आसपास के लोग असहज महसूस करते थे। हालांकि, लोग खुलकर शिकायत करने से कतराते थे। 23 मार्च को एक मुखबिर की सूचना पर किला थाना पुलिस ने साबरी मस्जिद के पास स्थित मकान पर छापा मारा। मौके पर दो महिलाएं और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। पुलिस अब इस संभावना की भी जांच कर रही है कि यह रैकेट शहर के अन्य हिस्सों से भी जुड़ा हो सकता है। आरोपियों के मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे और भी नाम सामने आने की उम्मीद है। पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply