DniNews.Live

बरहज में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बंटी राजभर गिरफ्तार:चोरी-नकबजनी गैंग का सक्रिय सदस्य था, पुलिस ने भेजा जेल

देवरिया के बरहज में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अपराधी बंटी राजभर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे मोहन सेतु पुल के पास से दबोचा है। आरोपी बंटी राजभर तिराहा जयनगर का निवासी है और लंबे समय से संगठित अपराधों में सक्रिय था। वह अपने गिरोह के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए चोरी और नकबजनी जैसी वारदातों को अंजाम देता था। बता दें कि आरोपी के खिलाफ 20 मार्च को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 90/2026 दर्ज किया गया था। बंटी राजभर के खिलाफ बरहज थाना में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मु.अ.सं. 308/2025, 283/2025, 374/2025 (धारा 331(4), 305(ए), 317(2) बीएनएस), मु.अ.सं. 320/2023 (धारा 457, 380, 411 भा.द.वि.) और मु.अ.सं. 295/2025 (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) शामिल हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *